आरबीआर स्कूल में लगा नेत्र जांच शिविर

आरबीआर स्कूल में लगा नेत्र जांच शिविर
कुण्ड रेवाड़ी
खंड खोल के गांव बसदुदा के आरबीआर स्कूल में कुमार आंखो का अस्पताल रेवाड़ी के सौजन्य से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर में 165 लोगों की आंखों की जांच की गई तथा 40 लोगों को मुफ्त चश्मा वितरित किए जाएंगे । स्कूल संचालिका मुकेश यादव ने बताया कि यह क्षेत्र रेवाड़ी से लगभग 25 किलोमीटर दूर पड़ता है ।इस वजह से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आती रहती है ।जिससे लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बालकिशन को लाना समाजसेवी के दोहते के जन्मदिन के अवसर पर इस शिविर को आयोजित किया गया ।समाजसेवी बालकिशन कोलाना ने कहा कि वह लोगों से अपील करते हैं कि वह अपने खुशी के पलों को लोगों की सेवा में लगाएं ।इसी तरह समाज सेवा के साथ-साथ बिताएं तथा भविष्य में भी वह अपने इस तरह के का कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे ।इस मौके पर रविंद्र निन्नानीया प्रिंसिपल ,तरुण यादव, बुद्धि प्रकाश ,मीना मुनेश ,सुनीता, ज्योति ,सुनीता ,भारती आदि स्कूल स्टाफ के साथ-साथ अस्पताल की तरफ से शक्ति सिंह चौहान के साथ पूरी टीम मौजूद रहे ।इस मौके पर अनिल पुरोहित, समाजसेवी एचडी यादव ,माजरा सरपंच रविंद्र कुमार ,मास्टर लक्ष्मण सिंह, न्यू ईरा स्कूल के संचालक मास्टर नरेंद्र सिंह, नीरज ढाणी राधा, सतपाल कोलाना ,विपिन माजरा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे ।

Subscribe to my channel