तंबाकू निषेध विषय पर सेंचुरी पब्लिक स्कूल धामलावास में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

तंबाकू निषेध विषय पर सेंचुरी पब्लिक स्कूल धामलावास में हुई चित्रकला प्रतियोगिता
कुण्ड रेवाड़ी
खंड खोल के गांव धामलावास के सेंचुरी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक तंबाकू निषेध कार्यक्रम पर चित्रकला प्रतियोगिता और व्याख्यान कार्यक्रम किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टर प्रतिभा ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को तंबाकू के दुष्प्रभाव और इस से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ प्रतिभा कहा की बच्चे किशोरावस्था में गलत चीजों की और अग्रसर होते हैं और इस उम्र में नशे की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। हमें अपने आसपास तथा परिवार में नशे से पीड़ित को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बढ़कर इस लत को छुड़वाना चाहिए तथा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की शिक्षण संस्थाओं के आसपास तंबाकू से संबंधित किसी भी चीज की बिक्री ना हो ऐसा होने पर इसकी शिकायत करनी चाहिए। विद्यार्थियों को एक दूसरे पर निगाह रखनी चाहिए ताकि कोई तंबाकू के सेवन में न फंसे प्रिंसिपल बिजेंद्र सिंह ने भी तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया । प्रिंसिपल विजेंदर सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद किया।
ए एन एम संतोष यादव ने भी विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को तंबाकू निषेध पर जागरुक करते हुए तंबाकू से दूर रहने की अपील की।
विजेता विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में शामिल सभी को विभाग की तरफ से इनाम भी दिया गया।

Subscribe to my channel