न्यू इरा स्कूल के खिलाड़ियों ने दिखाया दम,2 टूर्नामेंट में रहे अव्वल

न्यू इरा स्कूल के खिलाड़ियों ने दिखाया दम,2 टूर्नामेंट में रहे अव्वल
कुण्ड रेवाड़ी
कस्बा कुंड के न्यू इरा सीनियर सेकंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी
प्रतिभा का जलवा दिखाते हुए वॉलीबाल प्रतियोगिता में अंडर 14 ओर अंडर 19 खिताब जीतकर दम दिखाया / शिक्षा विभाग की तरफ से मॉडर्न स्कूल में आयोजित इस वॉलीबाल टूर्नामेंट में न्यू इरा स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और विपक्षी टीमो को धूल चटाकर खिताब जीता / आज स्कूल परिसर में दोनो टीमो के खिलाड़ियों का जोरदार सम्मान किया और उनको अग्रिम शुभकामनाएं दी / स्कूल चैयरमेन मास्टर नरेंद्र यादव ने कहा कि न्यू स्कूल में शिक्षा के साथ साथ खेलो पर पूरा ध्यान दिया जाता है और हर खेल का कोच उपलब्ध है / और इसी का परिणाम है कि न्यू इरा स्कूल के खिलाड़ी हर प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखा रहे है / उन्होंने कहा कि यह स्कूल खिलाड़ियों को पूरा समर्थन कर प्रोत्साहित करता है /
इस मौके पर प्राचार्य सरोज यादव,वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीकांत यदुवंशी,परमवीर, तुषार,धीरज शास्त्री,महेश पीटीआई, गजेंद्र पीटीआई, रेणुका,एकता,ओर सुषमा सहित स्टाफ ने भी इन सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है /

Subscribe to my channel