राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिले कांग्रेस नेता साधू सिंह

राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिले कांग्रेस नेता साधू सिंह
रेवाड़ी 25 अगस्त आदर्श शर्मा
बावल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता साधू सिंह बावल ने गत दिनों कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर करके क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया ।राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने साधू सिंह द्वारा बताई समस्याओं को गंभीरता से ले ते हुए शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेता साधू सिंह ने बताया की कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान वह विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिल रहे हैं। क्षेत्र का हर वर्ग चाहे वो युवा हो किसान, व्यापारी, ग्रामीण भाजपा की नीतियों से तंग आ रहे हैं और परेशान है ।इस बार जनता बदलाव जा रही है और कांग्रेस से उम्मीद लगाई बैठी है ।आने वाले चुनाव में प्रदेश में चौधरी उदयभान के नेतृत्व में तथा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सहयोग से कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता के दुख दर्द को दूर किया जाएगा।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel