28 अगस्त को जाने वाली ब्रजमण्डल (मेवात) जलाभिषेक यात्रा को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारिया

28 अगस्त को जाने वाली ब्रजमण्डल (मेवात) जलाभिषेक यात्रा को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारिया
रेवाड़ी 27आजी आदर्श शर्मा
ब्रजमण्डल जलाभिषेक यात्रा को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व हिन्दू समाज की छोटी टोली द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जो जिलाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल की अध्यक्ष्ता में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने बताया कि ब्रजमण्डल जलाभिषेक यात्रा श्रावण मास के अन्तिम सोमवार यानी 28 अगस्त 2023 को हिन्दू समाज द्वारा पूर्ण किया जाना तय है। यह यात्रा वहां का स्थानीय सन्त समाज एवं हिन्दू समाज पूर्ण करेगा। दिल्ली NCR क्षेत्र में G-20 की बैठक 3 सिंतबर 2023 को होनी तय है इसके चलते हिन्दू समाज ने सदैव राष्ट्र प्रथम के भाव को अपना माना है। इसलिए राष्ट्र की सुरक्षा व भारत की विश्व विख्यात छवि को ध्यान में रखते हुये हिन्दू समाज ने ये निर्णय लिया है की जो हिन्दू इस यात्रा में किसी भी कारण से नही जा सकते वो सभी अपने अपने नजदीकी शिव मंदिर में 28 अगस्त को प्रातः 11 बजे सामूहिक जलाभिषेक करे व शिव चलिशा का पाठ करे।
जिलामंत्री राजकुमार यादव ने कहा है कि जलाभिषेक के कार्यक्रम स्थानीय शिव मन्दिरो में सभी ग्राम/खण्ड/प्रखण्ड व नगर स्तर पर बड़ी संख्या किया जाएगा। सामूहिक जलाभिषेक के लिए समस्त हिन्दू समाज से आग्रह व अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में शांतिपूर्ण तरीके से नजदीकी शिवालय में जलाभिषेक करे। माताओं व बहनों को अधिक से अधिक संख्या में जलाभिषेक करना चाहिए। सन्त समाज के मार्गदर्शन में हिन्दू संगठनों की 20 अगस्त को हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि जलाभिषेक के कार्यक्रम मुख्य रूप से रेवाडी नगर के 3 मन्दिरो में तय किया गया था जिसमे घंटेश्वर मंदिर मोती चौक रेवाडी, बाबा भुरानन्द बगीची रेवाडी व प्राचीन शिव मंदिर राजीव नगर (धक्का बस्ती) रेवाडी में भारी मात्रा में श्रदालु जलाभिषेक करेंगे। हमारे धर्म ग्रंथो में श्रावण मास का अन्तिम सोमवार का अपना विशेष महत्व है इसलिए स्थानीय शिव मन्दिरो में जलाभिषेक के लिए समाज को अधिक से अधिक संख्या में जलाभिषेक करना चाहिए।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel