धारूहेड़ा केमिकल युक्त पानी का मुद्दा एक बार फिर हरियाणा विधानसभा में गूंजा, विधायक चिरंजीव राव ने कहा आखिर कब होगा समस्या का समाधान

धारूहेड़ा केमिकल युक्त पानी का मुद्दा एक बार फिर हरियाणा विधानसभा में गूंजा, विधायक चिरंजीव राव ने कहा आखिर कब होगा समस्या का समाधान

रेवाड़ी / चंडीगढ़28अगस्त आदर्श शर्मा
। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने भिवाड़ी से धारूहेड़ा में आ रहे केमिकल युक्त दूषित पानी का प्रश्न किया कि आखिर धारूहेड़ा के लोगों को इस केमिकल युक्त पानी से कब तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। दूषित पानी के स्थाई समाधान हेतु पिछले 4 साल से तो मैं हर बार विधानसभा सत्र के दौरान बोल रहा हूं कि धारूहेड़ा की जनता को बहुत परेशानी हो रही है। न केवल लोगों के घरों में पानी चला जाता है बल्कि लोगों में दूषित पानी की वजह से बीमारियां फैल रही हैं।

विधायक चिरंजीव राव ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने भी पिछले दिनों वहां जाकर देखा कि दूषित पानी से लोगों का किस तरह जीना दुश्वार हो रहा है तो वहीं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी कई बैठके ली हैं। बैठक केवल औपचारिक बनकर रह गई, क्योंकि इसमें कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। अधिकारियों द्वारा केवल लीपापोती की बात की गई, किसी के पास न तो कोई ठोस जवाब था और नहीं ही कार्य पूरा होने का निर्धारित समय। तो फिर क्या समझा जाए कि भाजपा सरकार को लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। पिछले 10 साल में भाजपा सरकार ने केमिकल युक्त पानी के समस्या के समाधान के लिए एक कदम भी नहीं उठाया है। श्री राव ने बताया पिछले महीने बरसात के समय में धारूहेड़ा में कई दिनों तक पानी भरा हुआ था। मैं जब वहां जायजा लेने पहुंचा तो प्रशासन ने रातों-रात पंप सेट लगाकर पानी को निकाल दिया। इसका मतलब यह है कि प्रशासन के उदासीन रवैये के चलते धारूहेड़ा वासी परेशान होते हैं।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

विधायक चिरंजीव राव ने कहा पिछले दिनों सरपंच एसोसिएशन ने मुझे दिए ज्ञापन में बताया है की हरियाणा सरकार द्वारा भिवाड़ी सीमा को बंद करने के बाद धारूहेड़ा से लगते हुए गांव आकेड़ा, महेश्वरी, गढी, गुर्जर घटाल इत्यादि गांवों में पानी भर गया है। जिससे न केवल किसानों की फसल खराब हो रही है बल्कि घरों में भी पानी चला गया है। वहीं सरकार द्वारा जवाब में कहा गया है की की सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया जा रहा है और जून महीने तक समस्या का समाधान हो जाएगा। इस पर भी विधायक चिरंजीव राव ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा की सरकार हर बार झूठा आश्वासन दे रही है। इससे पहले भी प्रदेश सरकार ने कभी 6 महीने तो कभी एक वर्ष में समस्या के समाधान के लिए कहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि भाजपा सरकार इसका स्थाई समाधान कराना चाहती है।

विधायक चिरंजीव राव ने मसानी बेराज के गंदे पानी को भी ड्रेन नंबर 8 में डालने के लिए हरियाणा सरकार से सिफारिश की। विधायक चिरंजीव राव ने कहा मसानी बैराज के गंदे पानी से खलीयावास, खरकड़ा, मसानी, तितरपुर, निखरी, भटसाना इत्यादि गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके लिए भी हमने सरकार को कई बार बोला है। लेकिन सरकार द्वारा न तो धारूहेड़ा के केमिकल युक्त पानी का समाधान किया जा रहा है और न ही मसानी बैराज के गंदे पानी को ड्रेन नंबर 8 में छोड़ा जा रहा है।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट