भाजपा को जनता के दुख दर्द का कोई सरोकार नहीं: विधायक चिरंजीव राव

भाजपा को जनता के दुख दर्द का कोई सरोकार नहीं: विधायक चिरंजीव राव
रेवाड़ी। 12सितंबर आदर्श शर्मा विधायक चिरंजीव राव ने रेवाड़ी के गाँव फीदेड़ी और खड़गवास में हॉल का लोकार्पण किया। साथ ही बुज़र्गों, माताओं और युवाओं के समक्ष पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी व जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए विधायक चिरंजीव राव ने कहा जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश पर 5 गुना कर्जा और 4 गुना महंगाई व बेरोजगारी हो गयी है। और बीजेपी-जेजेपी सरकार ने हमेशा जनसरोकार की बजाए सत्ता सुख भोगने को राजनीति की है। इसीलिए जनता इस गठबंधन को सत्ता से बेदखल करके कांग्रेस सरकार बनाने की सोच रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार आने पर हरियाणा को एक बार फिर विकास में नंबर वन बनाएंगे। उन्होंने कहा लोग बीजेपी की नीतियों से परेशान है और अब सरकार बदलने का मन बना चुके हैं।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा डेंगू का डंक भी लगातार खतरनाक हो रहा है। जिले में डेंगू के मामले दिन प्रतिदिन बढते जा रहे हैं। इसलिए प्रशासन का फोगिंग का कार्य युद्व स्तर पर चलाना चाहिए। शहर हो फिर गांव सभी जगह फोगिंग होनी चाहिए। वहीं लोगों को भी साावधनी बरतनी चाहिए। विधायक ने कहा लोगों को अपने कूलर, गमले इत्यादि को साफ रखना चाहिए। वहीं भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए विधायक चिरंजीव राव ने कहा मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री बनने से पहले अपनी पहली रैली रेवाडी में की थी और वन रैंक वन पेंशन की घोषणा की थी। लेकिन 10 साल बीत जाने के बाद भी पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन नही मिल रही हैं। इसी को लेकर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा रेवाड़ी में एकता महारैली का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं किसानों को बाजरे पर एमएसपी तक नहीं मिल रही। इसी को लेकर किसान संगठन धरने पर भी बैठे हैं। जबकि सरकार ने वादा किया था कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। विधायक चिरंजीव राव ने कहा भाजपा सरकार ने चुनाव के समय में किए गए अपने कोई वायदे पूरे नही किए हैं।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel