साधु सिंह बावल ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

साधु सिंह बावल ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
रेवाड़ी 14सितंबर आदर्श शर्मा
बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साधु सिंह बावल ने सभी देश वासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है ।हिंदी हमारे देश की राष्ट्र भाषा है हम हिंदी का सम्मान करना चाहिए। साधू सिंह ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा कार्य अपनी राष्ट्रभाषा में करने चाहिए तथा विश्व स्तर पर इसको पहचान दिलानी चाहिए ।उन्होंने कहा विश्व की सभी भाषाओं में हिंदी सबसे सरल भाषा है और हिंदी भाषा को बोलने और लिखने में बहुत आसानी है ।सरकार को चाहिए की अपनी भाषा को पहचान दिलाने के लिए सभी कार्य हिंदी में हो।