एडवोकेट सुनीता रंगा के पितृ शोक पर कुमारी शैलजा ने जताई संवेदना

एडवोकेट सुनीता रंगा के पितृ शोक पर कुमारी शैलजा ने जताई संवेदना
रेवाड़ी 16 सितंबर आदर्श शर्मा
प्रदेश महासचिव महिला सेवा दल कांग्रेस और सचिव कानूनी विभाग हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सुनीता रंगा के पिता का गत दिनों निधन होने पर उनकी रसम पगड़ी पर हिसार से कांग्रेसी नेता एवं छत्तीसगढ़, प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने अपनी संवेदना जताई है ।अपने भाई हरिकिशन प्रभु वाला के द्धारा भेजें शोक संदेश में कुमारी शैलजा ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार के दुख सहने की प्रार्थना की। कुमारी शैलजा ने कहा दिवंगत आत्मा एक मधुर भाषी एवं सरल हृदय के व्यक्तित्व थे। उन्होंने हमेशा समाज के हित का कार्य किया ।उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए उनकी पुत्री सुनीता रंगा भी सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों से देश सेवा में लगी हुई है। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं और मेरी संवेदना परिवार के साथ बनी हुई है।

Subscribe to my channel