केक काटकर धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वॉ जन्मदिन—

केक काटकर धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वॉ जन्मदिन—

रेवाड़ी। 17सितंबर आदर्श शर्मा

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

भाजपा नेता सुनील मूसेपुर ने अपने कार्यालय का उद्घाटन कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। रेवाड़ी विधानसभा के गांव मालपुरा में अपने कार्यालय का उद्घाटन कर उपस्थित बड़ी संख्या में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुनील मूसेपुर ने कहा मेरे विचार में, देश के प्रधानमंत्री मोदी जी एक उत्कृष्ट नेता है जिनकी प्रशंसा विश्व स्तर पर की जा रही है। सभी को एक साथ लाकर उनका विश्वास जीतने और विकास को सभी के लिए सुलभ बनाने में दृढ़ विश्वास रखने वाले मोदी जी ने सत्ता में आने के तुरंत बाद प्रशासन के दर्शन में मौलिक परिवर्तन करना शुरू कर दिया। यह परिवर्तन विकास सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार उन्मूलन के उद्देश्यों से प्रेरित थे। उन्होंने स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता अभियान शुरू किया। ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि हर घर में शौचालय हो।यह अभियान समाप्त होने तक देश के लगभग 99% घरों में स्वच्छ शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यही नहीं आयुष्मान भारत योजना को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना के रूप में सराहा गया। योजना के तहत 50 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए। इससे आम जनता विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच प्राप्त कर सकी। इस योजना के अधीन प्रत्येक परिवार के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का चिकित्सा उपचार सुनिश्चित किया गया। प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए भी अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जिसमें किसानों का जीवन और खेती को बेहतर बनाने के लिए सभी किसानों को 6 हजार की वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ भारतीयों को खाद्यान्न वितरित किया गया। युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में संशोधन किया। देश में सात नए आईआईटी संस्थान खोले गए। पूरे देश में 390 नए विश्वविद्यालय भी खोले गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते ही देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटलीकरण को भी प्राथमिकता दी गई। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को देखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पहले से ज्यादा सीट देकर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है तो थे रेवाड़ी की तस्वीर ही बदल देंगे।उद्घाटन के समय आसपास गांव के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। उपस्थित ग्रामीणों का जोश देखते ही बन रहा था। सभी ग्रामीणों ने सुनील मूसेपुर को विश्वास दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ जुड़े रहेंगे। इस मौके पर बावल ब्लॉक समिति अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, जिला पार्षद रणधीर सिंह, विजय पाल जोनियावास, जगराम यादव, पवन कुमार, लखीराम, राजू पंच, नवीन कापड़ीवास, संजय कापड़ीवास, महेश शर्मा, गुर्जर घटाल निवासी कप्तान सिंह, मालपुरा के सुरजन सिंह, संदीप कापड़ीवास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुनील मूसेपुर ने राष्ट्रसेवा में समर्पित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दी। मूसेपुर नें यह भी कहा की कुशल प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही देश ने अंतरिक्ष विज्ञान में चंद्रयान-3 एवं आदित्य L-1 की असाधारण सफलता प्राप्त की।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट