मंगल दायक गणपति बप्पा सब पर खुशियां बरसाए: बालकिशन कोलाना

मंगल दायक गणपति बप्पा सब पर खुशियां बरसाए: बालकिशन कोलाना
रेवाड़ी 19 सितंबर आदर्श शर्मा
भाजपा एस सी मंडल अध्यक्ष और एस सी मंडल सचिव अंजना कोलाना ने क्षेत्र वासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की है। बालकिशन कोलाना और अंजना कोलाना ने कहा विघ्नहर्ता मंगल दायक गणपति बप्पा सभी के दुखों को हरते हुए सब पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखें। उन्होंने क्षेत्र वासियों से भी अपील करते हुए कहा है की गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्तियां स्थापित करें जिससे गणपति बप्पा का विसर्जन करते समय जल प्रदूषण ना हो और त्यौहार की रौनक भी बनी रहे। जल के बिना जीवन संभव नहीं है हम सबको चाहिए की हम जल प्रदूषण की रोकथाम कर सके। बालकिशन कोलाना ने कहा गणपति बप्पा सबके विघ्नहर्ता और खुशियां देने वाले हैं। हम सब भाईचारे के साथ मंगल दायक रिद्धि सिद्धि के दाता की पूजा और कार्यक्रम श्रद्धा के साथ पूर्ण करें।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट