वंदना पोपली ने महिला आरक्षण विधेयक के लिए केंद्रीय मंत्री सहित मुख्यमंत्री को दी बधाई

वंदना पोपली ने महिला आरक्षण विधेयक के लिए केंद्रीय मंत्री सहित मुख्यमंत्री को दी बधाई
रेवाड़ी  आदर्श शर्मा
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली ने आज महिला आरक्षण बिल विधेयक पास होने पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आवास पर जाकर राव इंद्रजीत सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का आभार जताया ।उनके साथ गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र की बहनें बेटियां और छात्राएं संसद की कार्यवाही देखने गई। इसके पश्चात वंदना पोपली ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी महिला आरक्षण बिल पर बधाई दी। वंदना पोपली ने कहा इस विधायक के पास होने पर जहां महिलाओं को मंत्रिमंडल में ज्यादा जगह मिलेगी वहीं महिला सशक्तिकरण में यह विधेयक मील का पत्थर साबित होगा ।आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रही है ।ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पास करवा कर महिलाओं को और शक्ति तथा कार्य करने की क्षमता प्रदान की है। इस विधेयक के पारित होने से महिलाओं को और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।