प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर रेवाड़ी बीजेपी ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर रेवाड़ी बीजेपी ने किया रक्तदान
रेवाड़ी 23 सितंबर आदर्श
भाजपा जिला कार्यालय में आज पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की जो शुरुआत हुई थी उसी के तहत जिला भाजपा कार्यालय में 21 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान् कैंप की शुरुआत हरियाणा सरकार मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने रिबन काट के की। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान भी उपस्थित थे। शिविर में 21 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिनको मंत्री डा बनवारी लाल ने बैज लगाकर और रक्तदाता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
डॉक्टर बनवारी लाल ने कहा की समाज सेवा के लिहाज से रक्तदान न केवल महादान, बल्कि नेक और पुण्य कार्य भी है। स्वेच्छा से दान किया गया रक्त आपात स्थिति में किसी भी जरूरतमंद को नई जिंदगी प्रदान करता है। मानव रक्त का अन्य कोई भी विकल्प नहीं है, लिहाजा ब्लड बैंकों में खून की कमी दूर करने के लिए सभी को बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए केवल उत्सव का ही नहीं बल्कि विशेष सेवा कार्यों का अवसर है, जिसके तहत सेवा भाव से भरे कार्यकर्ता 15 दिन तक पीएम मोदी की लंबे और स्वस्थ जीवन कामना करते हुए जनसेवा करते हैं. जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश के लोग आज पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व को आगे भी बरकरार रखने के संकल्प के साथ सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया की इसी के तहत आज मेरी माटी मेरा देश अभियान में विशेष रूप से पहुचे संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा के साथ बीकानेर मंडल के गाव फिदेडी में शहीद संदीप यादव के परिवार से मिल कर उनका हाल चाल जाना तथा शहीद के घर के प्रांगण की मिट्टी कलश में एकत्रित की गई है। मिट्टी का इस्तेमाल दिल्ली में शहीद स्मारक के साथ अमृत वाटिका बनाने के लिए भी किया जाएगा। संगठन मंत्री ने बताया की मेरी माटी, मेरा देश इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश के लोगो को अपने देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना पैदा करना है।
रक्तदान शिविर में सहयोगी मेडीकल टीम में मेडिकल ऑफिसर डा. शिवांगी, तकनीकी स्टाफ जगपाल, बिजेंद्र, रोहित, गौरव नर्सिंग ऑफिसर, परामर्शदाता नरेश कुमार, प्रयोगशाला सहायक रितु, हर्ष, अनिल कुमार शामिल रहे।
रक्तदाताओं में आकाश, कर्मवीर, सुरेंद्र, यशपाल शर्मा, रविंद्र कुमार, रामौतार, राकेश कुमार, जयवीर सिंह, यशवंत, अजय, ईश्वर सिंह, राजपाल, रोहित, नीरू भारद्वाज और तपेश्वर भारद्वाज आदि शामिल हैं। इस दौरान रामपाल यादव, ईश्वर चनीजा, अशोक मुदगील, रामदत्त भारद्वाज, उषा आर्या, बाबूलाल छावड़ी, दीपा भारद्वाज, मनीष सोनी, अजय काँटीवाल, परविंद्र किराड़, रविन्द्र खंडेलवाल, राजपाल, ह्यूमन हेल्प वेल्फेयर ट्रस्ट के संस्थापक और हरियाणा राज्य रक्तदान सब कमेटी के सदस्य बलजीत सैनी, सतीश मस्तान, संजय मनचंदा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel