एडवोकेट सुनीता रंगा ने सैकड़ो समर्थकों के साथ दिल्ली में मनाया कुमारी शैलजा का जन्मदिन

एडवोकेट सुनीता रंगा ने सैकड़ो समर्थकों के साथ दिल्ली में मनाया कुमारी शैलजा का जन्मदिन
रेवाड़ी 24 सितंबर आदर्श शर्मा
रेवाड़ी से महासचिव महिला कांग्रेस सेवा दल और संयुक्त सचिव हरियाणा कांग्रेस कमेटी एडवोकेट सुनीता रंगा ने आज 67 साउथ दिल्ली स्थित कुमारी शैलजा के निवास पर सैकड़ो समर्थक के साथ पहुंचकर ढोल नगाड़ा एवं बीन बाजा के साथ कुंमारी शैलजा का जन्मदिन मनाया ।इस मौके पर एडवोकेट सुनीता रंगा ने कहा कुंवारी शैलजा एक साफ छवि की और मिलनसार नेता है। छत्तीसगढ़ प्रभारी और हरियाणा की राजनीति में एक विशेष महत्व रखती है। कुमारी शैलजा ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए हरियाणा में विकास के नए आयाम स्थापित किया। उनकी साफ छवि और ईमानदार नेता के रूप में उनके कार्य को देखते हुए हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें देखा जा रहा है। 36 बिरादरी की नेता कुमारी शैलजा को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं और मैं इस मौके पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।