विधायक चिरंजीव राव ने किया रास्ते का उद्घाटन लोगों ने फूलमाला पहना कर किया स्वागत

विधायक चिरंजीव राव ने किया रास्ते का उद्घाटन लोगों ने फूलमाला पहना कर किया स्वागत
रेवाड़ी24सितंबर आदर्श शर्मा। विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने रामगढ़ में रास्ते का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने फूल माला और पगड़ी बांधकर विधायक का जोरदार स्वागत किया। विधायक चिरंजीव राव ने सभी को आश्वासन दिया कि अब थोड़ा समय ही बचा है कांग्रेस की सरकार आने में और कांग्रेस की सरकार आते ही आप लोगों की जो भी मांगे हैं चाहे वह ग्रामीण अंचल में हो या फिर शहर में सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। विधायक चिरंजीव राव ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा हर पार्टी में विचार विमर्श के बाद ही कोई फैसला लिया जाता है, लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें आरएसएस जो कहती है वही होता है। उन्होंने महिला बिल को लेकर कहा कि कांग्रेस ने बिना किसी विरोध के बिल को स्वीकृति दे दी, लेकिन यह बिल अब 2024 में लाया जाना था, लेकिन भाजपा ने इस पर भी चुनावी जुमला खेला है। उन्होंने कहा कि इस बिल में ओबीसी व अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए भी आरक्षण होना चाहिए था, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। श्री राव ने कहा कांग्रेस शासित प्रदेशों में चाहे कर्नाटक हो राजस्थान हो या फिर हिमाचल प्रदेश सभी में महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा रहा है। गैस सिलेंडर ₹500, 200 यूनिट बिजली की फ्री, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दी गई है। इसी तरह हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनने पर जनहित के कार्य किए जाएंगे।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

श्री राव ने कहा भाजपा चाहती है 2029 तक महिलाओं को आरक्षण ना मिले। भाजपा का ओबीसी व महिला विरोधी चेहरा आज पूरा देश देख रहा है। महिलाओं को आरक्षण देने का सपना श्रीमती सोनिया गांधी जी ने संजोया था और कांग्रेस पार्टी चाहती है कि जल्द से जल्द महिलाओं को उनका अधिकार मिले।

उन्होंने भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा संसद में दिए गए अमर्यादित बयान पर कहा कि सांसद का तुरंत ही इस्तीफा ले लेना चाहिए। भाजपा के पास चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं है इसलिए ध्रुवीकरण की राजनीति करना चाहती है।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट