साधु सिंह ने की कोप्पुला राजु से मुलाकात राजनैतिक हाल पे की चर्चा

साधु सिंह ने की कोप्पुला राजु से मुलाकात राजनैतिक हाल पे की चर्चा
रेवाड़ी 27सितंबर आदर्श शर्मा
बावल विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह बावल ने कांग्रेस के कोप्पुला राजू राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक एवं आदिवासी विभाग से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर मुलाकात की और राजनीतिक हालातो पर चर्चा की। साधू सिंह ने बताया की के राजू ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें निर्देश भी दिए कि वह अपने क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों तथा निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाएं और आने वाले देश और प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने के लिए अपील करें। केवल कांग्रेस ही ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जो देश को स्थाई राज दे सकती है और हर वर्ग का ध्यान रखते हुए देश को आगे बढ़ा सकती है ।भाजपा के शासन में देश व प्रदेश में युवा, व्यापारी, किसान ,मजदूर सभी वर्ग दुखी एवं परेशान हैं ।उन्होंने कहा जनता को परेशानी से निजात दिलाने के लिए केवल कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों के बारे में जनता को ज्यादा से ज्यादा और अधिक संख्या में बताना जरूरी है । साधु सिंह ने भी उन्हें विश्वास दिलाया की वह जनता के बीच रहकर कार्य कर रहे हैंऔर कांग्रेस के प्रति लोगों को विस्तार से समझ रहे हैं।उन्होंने के राजू का इस मुलाकात के लिए धन्यवाद भी किया।

Subscribe to my channel