निरंतर गतिमान रहे विकास कार्य के पहिये को और गति की जाएगी प्रदान : लक्ष्मण

निरंतर गतिमान रहे विकास कार्य के पहिये को और गति की जाएगी प्रदान : लक्ष्मण
कोसली विधायक ने 1 करोड़ 62 लाख की लागत से बनने वाली राजकीय महाविद्यालय नाहड़ की चारदिवारी के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
रेवाड़ी/कोसली। 27आदर्श शर्मा कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण हरियाणा के समान विकास को कटिबद्ध प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। बिना किसी भेदभाव व बिना खर्ची-पर्ची के आज लोगों के अधिकांश कार्य घर बैठे हो रहे हैं। विकास को लेकर सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। कोसली क्षेत्र में निरंतर गतिमान रहे विकास के पहिये को और गति प्रदान की जाएगी।
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव बुधवार को करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली राजकीय महाविद्यालय नाहड़ की चारदिवारी के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के उपरांत मौजूद लोगों व विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। कोसली विधायक ने विधि-विधान व पूजन के साथ चारदिवारी की नींव की ईट रखी तथा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इससे पूर्व कॉलेज पहुंचने पर कोसली विधायक का फूलमालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र उनकी जन्म तथा कर्म भूमि है। इस क्षेत्र के लोगों के सदैव मिलते आ रहे प्यार व समर्थन से ही वे लोगों की सेवा करने योग्य बन पाएं। उन्होंने अपने स्तर पर क्षेत्र की समस्याओं से निराकरण तथा समस्याओं के समाधान को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी और उन्हें सफलता भी मिली है। कोसली विधानसभा क्षेत्र के विकास के क्रम को कभी टूटने नहीं दिया गया है। कोविडकाल की विषम परिस्थितियों के बावजूद उन्होंंने क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर खाद्य एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पूर्ति कराई। विकास के मामले में भी कोसली विधानसभा क्षेत्र किसी अन्य इलाके से पीछे नहीं रहने दिया गया तथा आने वाले समय में भी विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश की सरकारों ने आमजन की सेवा तथा उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो पूरी दुनिया में भारत माता का मस्तक ऊंचा किया है। भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी शक्ति बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भारतवासियों को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वह दिन भी दूर नहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा और पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस तरह देश व प्रदेश के लोगों का प्यार भाजपा को मिला है, उससे 2024 में भी केंद्र व प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनना तय है।
इस अवसर पर नाहड़ ब्लॉक समिति चेयरमैन दुष्यंत यादव, नाहड़ मण्डल अध्यक्ष सरदार सिंह, महाविधालय गुरवाड़ा के प्राचार्य डॉ सत्यमन्यु यादव, अशोक प्रिंसिपल नाहड़ कॉलेज, अशोक यादव लुखी, रणवीर कोहारड, डॉ कृष्ण जुड्डी, सत्यवीर जुड्डी, महेंद्र सिंह नाहडिय़ा, लोक निर्माण विभाग एसडीओ बीरेन्द्र सिंह सहित अनेकों गणमान्य लोग एवं विधार्थी उपस्थित रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट