सेक्टर वासियों ने विधायक चिरंजीव राव का किया आभार व्यक्त

सेक्टर वासियों ने विधायक चिरंजीव राव का किया आभार व्यक्त

रेवाड़ी। 1अक्टूबर आदर्श शर्मा काफी समय से टूटी सड़कों से परेशान सेक्टर वासियों की समस्या का समाधान हो चुका है और अब सेक्टर की सड़कें दुरुस्त हो चुकी हैं। जिसके लिए आज सेक्टर वासियों ने रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव को सेक्टर में बुलाकर उनका धन्यवाद किया। वही सेक्टर में बनी सरकारी बिल्डिंग जो की विकल्प संस्था को दे दी गई थी, उसे बिल्डिंग को भी खाली कर लिया गया है इसके लिए भी सेक्टर वासियों ने विधायक चिरंजीव राव का आभार व्यक्त किया। विधायक चिरंजीव राव ने कहा काफी समय से सेक्टर की सभी सड़के टूटी हुई थी। जिसके चलते सभी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और टूटी सड़के दुर्घटनाओं को न्योता दे रही थी। इसलिए टूटी सड़कों को नए सिरे से बनाने के लिए उन्होंने विधानसभा से लेकर प्रशासन पर भी खूब दबाव बनाया। तब जाकर सड़क दुरुस्त हुई है और सेक्टर वासियों की समस्या का समाधान हुआ है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

इसके अलावा भी शहर की जो अन्य समस्याएं हैं चाहे सीवरेज, पीने के पानी, बरसाती पानी, जाम की समस्या, आवारा पशुओं की समस्या, कानून व्यवस्था इत्यादि को भी दुरुस्त करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। विधायक चिरंजीव राव ने आश्वासन दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।

विधायक चिरंजीव राव ने कहा भाजपा ने चुनाव के समय जो विविध किए थे उनका पूरा करने में पूरे तरीके से विफल साबित हुई है। आज प्रदेश से लेकर देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का आलम है। लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर महंगाई पर लगाम लगाई जाएगी। गैस का सिलेंडर ₹500, बिजली की 100 यूनिट फ्री, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। वही बेरोजगारी काम करके युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसी तरह भ्रष्टाचार को भी खत्म करवाया जाएगा और विकास का पहिया दोबारा से पटरी पर दौड़ेगा।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट