साधू सिंह बोल ने दी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि

साधू सिंह बोल ने दी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि
रेवाड़ी 2 अक्टूबर आदर्श शर्मा
बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साधु सिंह बावल ने आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । साधु सिंह बावल ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। भारत को गुलामी की जंजीरों से आजाद करने के लिए सत्याग्रह आंदोलन किया महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजी हुकूमत के चंगुल से भारत को आजाद करवाया। सर्वधर्म को मानते हुए उन्होंने विदेशों में भी अपने नाम का डंका बजाया । साधु सिंह ने कहा लाल बहादुर शास्त्री एक सरल हृदय के व्यक्तित्व थे। उन्होंने ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने सदा किसानों और सेना के जवानों के हित की बात की उन्होंने “जय जवान जय किसान” का नारा देते हुए देशवासियों का मनोबल बढ़ाया। साधु सिंह ने कहा सादगी और सरलता का जीवन जीने वाले प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी हर भारतवासी के दिलों में आज भी जिंदा है।

Subscribe to my channel