भाजपा में भाजपा में नेताओं को होने लगी घुटन महसूस: विधायक चिरंजीव राव

भाजपा में भाजपा में नेताओं को होने लगी घुटन महसूस: विधायक चिरंजीव राव
विधायक चिरंजीव राव ने बाजरे की खरीद व्यवस्था पर उठाये सवाल
– सरकार ने नहीं की बाजरा खरीद की सही व्यवस्था, पहले गेट पास, फिर टोकन और उसके बाद बिक्री के लिए इंतजार
– किसान सुबह से शाम तक लग रहे लाइनों में फिर भी नहीं कट रहा टोकन
रेवाड़ी। 3अक्टूबर आदर्श शर्मा कांग्रेसी विधायक चिरंजीव राव ने नई अनाज मंडी पहुंच बाजार खरीद का जायजा लिया और बाजरा खरीद की व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि उनसे बहूत से किसानों ने शिकायत की है टोकन लेने के लिए 20-20 घंटे लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है फिर भी किसी को टोकन मिल जाता है और किसी को वापस घर लौटना पड़ रहा है। इतना ही नहीं टोकन काटने के बाद भी किसान भाइयों का बाजार नहीं खरीदा जा रहा है। इस बार बाजरे की अच्छी उपज हुई है। लेकिन सरकार किसानों का बाजरा खरीदने को लेकर गंभीर नहीं है। किसान हितैषी होने का झूठा दावा करने वाली गठबंधन सरकार अन्नदाता के साथ अन्याय कर रही है। गुणवत्ता के हिसाब से बाजरा भी अच्छा है। लेकिन सरकार की नियत में खोट है। सैंपल फेल दिखाकर बाजरा खरीद में आनाकानी कर रही है। श्री राव ने बताया इस बार प्रदेश सरकार ने बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2200 रुपए तथा भावांतर भरपाई के तहत 300 रुपए के बोनस सहित कुल 2500 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजरे की खरीद का वायदा किया है। लेकिन किसानों का बाजार मात्र ₹1900 में खरीदा जा रहा है और जिनका बाजार खरीदा गया है उनको अभी भावांतर की राशि भी नहीं मिली है। भाजपा सरकार ने वायदा किया था 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी कर देंगे जबकि सच्चाई यह है कि किसान भाइयों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा। इस बारे में वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सभी बातों से अवगत कराएंगे।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा सरकार ने बाजरे की खरीद पहले से ही देरी से शुरू की है और अभी तक मात्र 30 प्रतिशत बाजार ही खरीदा गया है। 4 दिन तक बाजरे की खरीद नहीं की गई उसके बाद मात्र एक दिन बाजार खरीद कर आज फिर टोकन नहीं काटे जा रहे हैं। सरसों व गेहूं की बिजाई का समय निकट आ रहा है। किसानों ने विधायक को बताया कि वह ज्यादा दिन फसल अपने घर इसलिए नहीं रोक सकते, क्योंकि उन्हें अगली फसल की बिजाई के लिए भी खाद और बीज बाजार से खरीदना है। अगर वे समय पर अगली फसल की बिजाई नहीं कर पाए तो मुश्किल बढ़ जाएगी।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा किसानों को हर साल इस तरह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है फिर भी सरकार कोई सबक नहीं लेती। मंडी में उठाव भी धीमी गति से हो रहा है किसानों का सोना खुले आसमान तले रखा हुआ है यदि ऐसे में बरसात हो जाती है तो सारी फसल खराब हो जाएगी। वही विधायक चिरंजीव राव ने बिहार में हुई जातिगत जनगणना का स्वागत किया है। उन्होंने कहा जाति का जनगणना के बाद अब आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर लोगों को उनका अधिकार मिल सकेगा। जिस जिस प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार है वहां सभी प्रदेशों में जातिगत जनगणना कराई जाएगी और केंद्र सरकार में कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरे देश भर में जातिगत जनगणना होगी।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel