जितेंद्र शर्मा मूंदी के नेतृत्व सैकड़ो समर्थक सम्मान रैली रोहतक रवाना

जितेंद्र शर्मा मूंदी के नेतृत्व सैकड़ो समर्थक सम्मान रैली रोहतक रवाना
रेवाड़ी 8अक्टूबर आदर्श शर्मा
कोसली विधानसभा क्षेत्र से नांगल मूंदी निवासी जितेंद्र शर्मा उर्फ जीतू के नेतृत्व में आज सैकड़ो समर्थक रोहतक में कांग्रेस के बादली विधायक कुलदीप वत्स द्वारा आयोजित सम्मान रैली मूंदी से रवाना हुए ।
जितेंद्र शर्मा ने बताया की इस सम्मान रैली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का सम्मान किया जाएगा ।बादली विधायक कुलदीप वत्स द्वारा आयोजित इस रैली में लाखों लोगों की भीड़ अपने प्रिय नेताओं के विचार सुनने तथा उनका सम्मान बढ़ाने के लिए आएंगे। आज देश में प्रदेश की जनता भाजपा की दमनकारी नीतियों का शिकार होकर त्राहि त्राहि कर रही है ।हर वर्ग दुखी और परेशान है और जनता बदलाव के मूड में है ।आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार प्रदेश के मुखिया बनेंगे। कांग्रेस सरकार के बनने से सभी वर्गों की परेशानी को दूर किया जाएगा ।देश में प्रदेश में विकास और रोजगार की लहर बनेगी। यह सम्मान रैली अपने आप में एक इतिहास रच कर भाजपा सरकार के ताबूत में का काम करेगी।

Subscribe to my channel