साधु सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज टिकट की दौड़ में भी अव्वल

साधु सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज टिकट की दौड़ में भी अव्वल
रेवाड़ी 17 अक्टूबर आदर्श शर्मा
बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साधु सिंह ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है ।विभिन्न गांव का दौरा करते हुए साधु सिंह ने कहा उनका मुख्य उद्देश्य 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता को कांग्रेस के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़कर देश व हरियाणा में कांग्रेस को मजबूत करना है। साधु सिंह ने कहा हमारा प्रयास है कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी दस सीटों पर कांग्रेस विजय प्राप्त करे और देश में कांग्रेस की सरकार बने। बावल विधानसभा में जनता के बीच जाकर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। हर गांव में और ढाणी में जहां भी वह जाता है उनका पूरा मान सम्मान किया जाता है। लोग उनके साथ तेजी से जुड़ने के कारण उनकी कांग्रेस से बावल विधानसभा क्षेत्र की टिकट मिलना लगभगतय हैं। यदि उनका टिकट मिलती है तो बावल में उनकी जीत निश्चित है। साधु सिंह बावल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को लोगों को अच्छे तरीके से समझा कर कांग्रेस का समर्थन करवा रहे हैं।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel