सरकार की नियत में खोट नहीं तो हो जाता अब तक एम्स का शिलान्यास:

सरकार की नियत में खोट नहीं तो हो जाता अब तक एम्स का शिलान्यास: साधु सिंह बावल
बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साधु सिंह बावल ने आज कुंड एम्स संघर्ष समिति के धरना स्थल पर पहुंचे और अपने विचार रखें। साधु सिंह ने कहा सरकार वोटो की राजनीति कर रही है और सरकार की मंशा में खोट है नहीं तो अब तक एम्स का शिलान्यास हो चुका होता । सरकार की नियत साफ नहीं है वह बिनोला की तर्ज पर इस एम्स को भी लटका कर रखना चाहती है। सरकार को जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है वह सिर्फ लोगों को बहलाकर वोटो की राजनीति करना चाहती है । साधु सिंह ने कहा देश में प्रदेश की भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी और परेशान है हर वर्ग धरना प्रदर्शन कर रहा है और सरकार चयन की नींद सो रही है ।सरकार की करगुजारियां शहर में हो रहे धरने प्रदर्शन से देखा जा सकता है ।कहीं आशा वर्कर धरने पर है तो कहीं सफाई कर्मचारी धरना दे रहे हैं ।सरकार को चाहिए वह वोटो की राजनीति छोड़कर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें । एम्स के निर्माण में हो रही देरी से न केवल यहां के युवा वर्ग और विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है बल्कि स्वास्थ्य की सेवाओं पर भी इसका असर पड़ रहा है। साधु सिंह ने सरकार से अपील करते हुए शीघ्र ही एम्स के साइलेंस शिलान्यास की मांग रखी।