*अधर्म के खिलाफ शस्त्र उठाते थे भगवान परशुराम / डीजीपी आरसी मिश्रा*

*अधर्म के खिलाफ शस्त्र उठाते थे भगवान परशुराम / डीजीपी आरसी मिश्रा*
हरियाणा के डीजीपी हाऊसिंग बोर्ड कॉर्पोरेशन आरसी मिश्रा ने कहा है कि भगवान परशुरामजी अधर्म के खिलाफ थे और उन्होंने सदैब धर्म की रक्षा की / श्री मिश्रा आज गांव माढन के शिद्ध सेवा धाम में भगवान परशुराम जी और गणेश जी की प्रतिमा के मौके पर साधकों ओर श्रद्धालुओं को अपना सम्बोधन कर रहे थे / उनके साथ रेवाड़ी जिला एसपी दीपक सहारन,जिला प्रमुख राकेश कुमार, आदि मौजूद थे / धाम के महन्त अनिल पुरोहित के सानिध्य में आये हुए सभी आंगतुकों का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किये / उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जब जब धर्म की हानि हुई तब तब भगवान परशुराम ने शस्त्र उठाकर आसुरी ताकतों का विनाश किया / शिवभक्त परशुरामजी ने धर्म की रक्षा करते हुए पृथ्वी अधर्म की जड़ो को उखाड़ फेंका / एसपी दीपक सहारण ने कहा कि धर्म हमे तोड़ना नही बल्कि जोड़ना सिखाता है और धर्म की रक्षा के लिए हमे सदैव तैयार रहना चाहिए / महन्त अनिल पुरोहित ने कहा कि धर्म के प्रचार और प्रसार के लिए वो सदैव तैयार है और भविष्य में भी परमार्थ के कार्य करते रहेंगे /
इस मौके पर बालकिशन कोलाना और रविंद्र प्रिंसिपल ने डी जी पी आर सी मिश्रा को गुलदस्ता दे कर सम्मानित किया

Subscribe to my channel