शिक्षक ऐप के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन खंड स्तर पर।

शिक्षक ऐप के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन खंड स्तर पर।
रेवाड़ी 7नवंबर आदर्श शर्मा
बावल पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल में निपुण हरियाणा शिक्षक ऐप बुनियाद केंद्र से ऑनलाइन प्रशिक्षण ने सभी प्राथमिक अध्यापकों को पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का सात नवंबर को समापन हो गया।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर रामपाल व बीआरसी मैडम राजबाला ने बताया कि शिक्षक ऐप के द्वारा सभी खंड बावल के प्राथमिक अध्यापकों को प्रशिक्षण से लाभ होगा जो ऑनलाइन प्रशिक्षण फरोम बुनियाद सेंटर की और से अयोजित किया गया।
सभी प्राथमिक अध्यापकों को खंड स्तर पर ऐप प्रशिक्षण एबीआरसी नवीता, बलजीत ,राधेश्याम व पंकज कुमार द्वारा पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल मे दिया गया।
खंड बावल के सभी प्राथमिक शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया।
जिसमे अजय कुमार ,सुनील कुमार, मामराज, योगेश, अमित, सचिन शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट