मनोहर सरकार ने ‘अंत्योदय’ के मूल मंत्र के साथ वास्तविक

  1.  हकदार तक पहुंचाया विभिन्न योजनाओं का लाभ : लक्ष्मण सिंह यादव. विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गांव कंवाली में किया ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम को संबोधित. कोसली-रेवाड़ी, 2 दिसंबरआदर्श शर्मा. कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में मौजूदा प्रदेश सरकार ने अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक हकदार तक पहुंचाने का काम किया है। सरकार द्वारा प्रदत्त सेवाओं का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद नागरिकों पहुंचे इसके लिए परिवार पहचान पत्र हरियाणा में योजनाओं के क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बन गया है। प्रदेशवासियों को सरल व सुगम माध्यम से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई परिवार पहचान पत्र योजना का असर अब अब धरातल पर पर दिखाई देने लगा है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव शनिवार को डहीना खंड के गांव कंवाली में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में नागरिकों से 2047 तक भारत को पूर्ण ‘विकसित और आत्मनिर्भर’ राष्ट्र बनाने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने मौके पर ही बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन के प्रमाण पत्र भी बांटें। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन व दिव्यांग पेंशन योजना को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने के बाद अब बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को राहत मिली है और उन्हें अब इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।अंतिम व वंचित व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाएं : लक्ष्मण यादव  विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार का ध्येय सरकारी योजनाओं को गरीब के घर द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं हैं जिन्हें इस यात्रा के जरिए जनता के समक्ष रखा जा रहा है।  यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर एक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। साढ़े नौ सालों में मोदी सरकार और 9 सालों में मनोहर सरकार की जो योजनाएं बनी हैं यदि कोई व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गया है तो उन्हें योजनाओं से जोडक़र लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से किया जा रहा है पात्र लोगों को लाभांवित : संकल्प यात्रा के दौरान एलईडी युक्त वैन में सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिखाया गया तथा यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक करते हुए लाभांवित किया गया। विधायक ने अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात लोगों के साथ सांझा करते हुए बताया कि कैसे वह और उनका परिवार सरकार की अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में बदलाव ला रहे हैं। *यह रहे मौजूद . इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव, डहीना ब्लॉक समिति चेयरमैन करणपाल खोला, विधानसभा संयोजक बलजीत यादव, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, ग्राम पंचायत कवांली सरपंच शीलावती, एवं पंचायत प्रतिनिधि देशराज, पूर्व सरपंच अमित यादव, पूर्व सरपंच अजय, बिजेन्द्र यादव डहीना, प्रेम यादव, राजकुमार चौहान महामंत्री, संजय लिसान, गोपी लिसान, बीडीपीओ निशा तवंर, राजकुमार बीईओ, नरेश कुमार एसईपीओ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण मौजूद रहे।