विधायक चिरंजीव राव ने किया विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

रवाड़ी 24दिसंबर आदर्श शर्मा। रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने अपनी विधानसभा के गाँव रसगण और जाटी में आदर्श ग्राम योजना के तहत कम्युनिटी हॉल और विभिन्न रास्तों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही बुज़र्गों, माताओं और युवाओं के समक्ष पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक चिरंजीव राव ने कहा विपक्ष के 141 सांसदों को तो मोदी जी ने निलंबित कर दिया लेकिन देश का नाम रोशन करने वाली होनहार पहलवान बेटी साक्षी मलिक को प्रताड़ित करने वाले बृजभूषण आज भी अपनी कुर्सी पर कायम हैं। मजबूरी में साक्षी मलिक ने खेल से संन्यास लेना पड़ा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक तरफ बोलते हैं कि देश में केवल 4 जातियाँ हैं जिनमें महिला, युवा, किसान और गरीब हैं जबकि दूसरी तरफ देश में महिलाओं को ही न्याय नहीं मिल रहा।विधायक चिरंजीव राव ने कहा रही बात मोदी जी की गारंटी की तो मोदी जी की पहली गारंटी फेल हो चुकी है। राजस्थान में भाजपा ने सरकार बनते ही 450 ₹ में गैस सिलेंडर देने की गारंटी दी थी। लेकिन राज्यसभा में पेट्रोलियम मंत्री ने साफ मना कर दिया कि हमने कोई भी ऐसी गारंटी नहीं दी थी। इसी तरह से 2015 में बावल में एम्स की गारंटी दी गई थी लेकिन आज 8 साल बीत जाने के बाद भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। इसके अलावा रेवाड़ी विधानसभा में 200 बेड का अस्पताल, रेवाड़ी में धारूहेड़ा के बस स्टैंड, बरसाती पानी की समस्या इत्यादि न जाने कितनी गारंटी भाजपा सरकार ने दी थी। भाजपा नेताओं ने 2014 में रेवाड़ी को सिंगापुर बनाने की भी गारंटी दी थी लेकिन सच्चाई सबके सामने है। विधायक चिरंजीव राव ने दावा किया कि अगले वर्ष होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और बिना भेदभाव के पूरे इलाके का एक समान विकास करवाया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ वार्ड नंबर 11 के जिला पार्षद मनीराम यादव भी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel