प्रीतम चौहान को दुबारा मिली रेवाड़ी जिला की कमान दुबारा से जिला अध्यक्ष बनने पर जिला कार्यालय पहुंचने पर हुआ स्वागत।

प्रीतम चौहान को दुबारा मिली रेवाड़ी जिला की कमान
दुबारा से जिला अध्यक्ष बनने पर जिला कार्यालय पहुंचने पर हुआ स्वागत।
बृहस्पतिवार को दुबारा से जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने के बाद भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर प्रीतम चौहान का भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में हरियाणा टूरिज्म चैयरमेन डा0 अरविंद यादव, प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, पूर्व जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंहराम महलावत भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायाब सिंह सैनी द्वारा सभी जिलों में दुबारा से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई जिसमें रेवाड़ी जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान को दुबारा से जिला अध्यक्ष बनाया गया। आज जिला कार्यालय पहुंचने पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनको जोरदार स्वागत किया व फूल मालाओं से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नायाब सिंह सैनी व संगठन के आला पदाधिकारियों ने उन्हें फिर से जिला अध्यक्ष बनाकर जो विश्वास जताया है वे उसके लिए सभी के तहदिल से आभारी है। उन्होने कहा कि वे सभी को विश्वास दिलाते है कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वे उस पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर सत्यदेव यादव, ईश्वर चनीजा, अशोक मुदगिल, अजय कांटीवाल, अजय पाटौदा, डा0 सुभाष यादव, मौसमी रानी, उषा आर्य, एडवोकेट नितेश अग्रवाल, नीरू भारद्वाज, राममेहर यादव, रामकंवर यादव, सरोज यादव, दीपक मंगला, बाबूलाल छावड़ी, इंद्र राव, राकेश डहीना, जितेन्द्र यादव, मनोज सैनी, राजपाल कसौला, निखिल मांढैया, जयवीर योगी, डा0 कविता गुप्ता, धर्मबीर यादव, प्रेमनाथ गेरा, हंसराज यादव, एडवोकेट नरेश यादव, राममेहत यादव, रविन्द्र खंडेलवाल, रामौतार कतोरपुरी, संजय यादव, सुरेन्द्र माडिया, नितिन चावरिया, गोल्डी, सावन सैनी, कृपा जैमिनी, नीतू सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।