शीघ्र होगा एम्स का शिलान्यास : सरपंच रविंद्र माजरा*

*शीघ्र होगा एम्स का शिलान्यास : सरपंच रविंद्र माजरा*
रेवाड़ी 9 जनवरी आदर्श शर्मा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पी ए और ओएसडी अभिमन्यु आज माजरा सरपंच रविंद्र हाथी के कार्यालय पहुंचे और एम्स की जमीन का निरीक्षण किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री की ओएसडी अभिमन्यु ने कहा की लगभग 1 महीने के अंदर ही एम्स का शिलान्यास कर दिया जाएगा । एम्स इस इलाके की सबसे बड़ी परियोजना है जो इलाके में स्वास्थ्य के साथ-साथ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा । मुख्यमंत्री इस परियोजना की व्यक्तिगत रूप से देखरेख कर रहे हैं । शीघ्र ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। इस मौके पर माजरा सरपंच रविंद्र उर्फ हाथी ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात करके एम्स की जमीन का निरीक्षण भी करवाया ।
माजरा सरपंच रविंद्र ने पिछले महीने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी और एम्स शिलान्यास को लेकर चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने भी एम्स के शीघ्र शिलान्यास का आश्वासन भी दिया था। इस मौके पर रविंद्र हाथी के कार्यालय पर अनेक माजरा ग्राम वासी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel