प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत का विकसित बनाने का सपना पूरा करने के लिए सबकी भागेदारी जरुरी:प्रीतम सिंह चौहान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत का विकसित बनाने का सपना पूरा करने के लिए सबकी भागेदारी जरुरी:प्रीतम सिंह चौहान
मोदी की गारंटी पर देश के लोगों को विश्वासः निखिल मांढैया
-रेवाड़ी के वार्ड-12 में पहुंची मोदी की गारंटी वैन
-भाजयूमो अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी संख्या में मौजूद रहे लोग
रेवाड़ी। 20जनवरी आदर्श शर्मा
विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को दोपहर के बाद रेवाड़ी शहर के वार्ड-12 के उत्तम नगर में पहुंची। इसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव व भाजयूमो जिला अध्यक्ष निखिल मांढैया विशिष्ठ अतिथि के रुप में मौजूद रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत का विकसित बनाने का सपना पूरा करने के लिए सबकी भागेदारी जरुरी है। वहीं भाजयूमो जिला अध्यक्ष निखिल मांढैया ने कहा कि मोदी की गारंटी पर देश के लोगों को विश्वास है, इसी का परिणाम है कि आज भारी संख्या में लोग इस संकल्प यात्रा में शरीक होने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पहले जहां अधिकारी कर्मचारी लोगों को दफ्तर तक में नहीं मिलते थे, अब तमाम अधिकारी लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। भारत को विकसित बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अथक प्रयास कर रही है इस के लिए वार्डवासियों को विकसित भारत संकल्प शपथ दिलाई गई।
-यात्रा के माध्यम से लोगों को खूब मिल रहा है लाभ
निखिल मांढैय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किसान से लेकर विद्यार्थी तथा बच्चों से लेकर वृद्धजन तक को दी जा रही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को गांव-गांव पहुंचने वाली जागरूकता वैन तथा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए जा रहे जागरूकता शिविरों के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।कार्यक्रम में पहुंचने वाले आयुष्मान लाभार्थियों ने योजना को अपने जीवन के लिए एक तरह से वरदान बताया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जहां एक तरफ महिलाओं को सही पोषण, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, बच्चों के स्वास्थ्य बारे, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी देने के साथ-साथ छोटे बच्चों का वजन मापा और सही पोषण की जानकारी दी।
-केंद्र व प्रदेश सरकार प्रभावी ढंग से कर रही है काम
मांढैया ने कहा कि देश व प्रदेश में अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार अपना दायित्व प्रभावी ढंग से निभा रही है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के माध्यम से सरकार विकास की गारंटी के साथ आमजन तक पहुंचते हुए लोगों को और अधिक लाभान्वित कर रही है।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट