खेल से तन और मन की मजबूती के साथ आता है। अनुशासन: डॉक्टर संजय मेहरा।

खेल से तन और मन की मजबूती के साथ आता है। अनुशासन: डॉक्टर संजय मेहरा।
बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता और संभावित प्रत्याशी डॉक्टर संजय मेहरा ने कहा।खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है खेल के बिना सफल जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। खेल से न केवल तन मन को मजबूती मिलती है बल्कि जीवन में अनुशासन के साथ-साथ एकाग्रता भी बढ़ती है। प्रत्येक मनुष्य के जीवन में खेल एक अहम भूमिका निभाता है। आज खोल में नेताजी क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए डॉक्टर संजय मेहरा ने जीवन में खेल की उपयोगिता बताते हुए खेलो पर प्रकाश डालते हुए कहा। मुख्य अतिथि डॉ संजय मेहरा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन परिचय के विषय में भी लोगों को बताया। इस प्रतियोगिता में खोल की टीम प्रथम विजेता रही और आसलवास की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता का खिताब जीता। डॉ संजय मेहरा ने पुरस्कार वितरण करते हुए युवाओं से अनुशासित जीवन जीने की अपील करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर ब्लॉक समिति मेंबर नरेंद्र, सरपंच रामपाल, क्लब प्रधान विक्रम गांधी रवि दत्त खोल आदि सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।