राज्यपाल के अभीभाषण पर विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरा

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला अपराध पर सरकार का कोई विजन नहीं- सरकार हर मोर्चे पर फेल. चंडीगढ/रेवाडी 21फरवरी आदर्श शर्मा । हरियाणा विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की शुरूआत महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के साथ हुई। जिस पर बोलते हुए रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने कहा महामहिम राज्यपाल का अभिभाषण किसी भी सरकार का रोड मैप होता है उसका विजन होता है। लेकिन इसको पढने के बाद पता चलता है कि सरकार का कोई विजन ही नही है। आज प्रदेश में भष्टाचार किस चरम पंहूच गया है, बेरोजगारी में हरियाणा प्रदेश नंबर वन हो गया है। अभिभाषण पढने के बाद लगता है जैसे प्रदेश में रामराज है। लेकिन धरातल पर देखें तो हर दूसरे दिन प्रदेश की बहन बेटियों के साथ बलात्कार, मर्डर तो कहीं किडनैपिंग हो रही है। विधायक चिरंजीव राव ने कहा अभिभाषण में कहीं नही बताया गया कि प्रदेश में कोई युनिवर्सिटी बनेगी, ना बताया गया कि कोई मेडिकल काॅलेज बनेगा, ना बताया गया कि कोई बिजली पाॅवर प्लांट लगाया जाएगा, ना बताया गया कि कोई आईएमटी बनाया जाएगा, ना यूं बताया गया कि रोजगार के नए अवसर कैसे मिलेगें। यह अभिभाषण केवल सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए है।विधायक चिरंजीव राव ने कहा भाजपा सरकार का नारा है सबका साथ सबका विकास। लेकिन पिछले 9 साल की सरकार की उपलब्धि यह है कि कहीं चले जाओ यह पता नही चलता कि सडक में गडडे हैं या फिर गडडों में सडक है। अभी हाल ही में हमारे रेवाडी जिले के अंदर राष्टीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 52 हजार बच्चों की जांच की गई जिसमें पाया गया कि 17 हजार बच्चे एसे थे जिनमें कोई न कोई कमी पाई गई, इससे पता चलता है कि सरकार प्रदेश की जनता के प्रति कितनी सजग है।विधानसभा सत्र में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के प्रश्ताव का विधायक चिरंजीव राव ने स्वागत करते हुए कहा कि क्या ऐसा रामराज है प्रदेश में। क्योंकि जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के समय में रामराज था उस समय सभी धर्म और जाति के लोगों को एक सामान रूप से देखा जाता था। लेकिन आज प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा तो दिया जा रहा है लेकिन आज हरियाणा पूरे देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित प्रदेश हैै। जींद और कैथल में हमारी स्कूल में पढने वाली बेटियों के साथ शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आई हैं। वहीं 16743 महिलाओं के साथ यौन उत्पीडन, 234 केस दहेज हत्या के आऐ हैं, 202 आत्म हत्या के मामले तो 3080 किडनेपिंग के मामले सामने आए हैं। 1787 मामले रेप के तो 2090 मामले पाॅस्को के हैं। सबसे ज्यादा मेडल जीताकर हरियाणा का नाम रोशन करने वाली खिलाडी भी धरना दे रही हैं जबकि मंत्री जी से आज तक इस्तिफा नही लिया गया है।विधायक चिरंजीव राव ने कहा अस्पताल व स्वास्थ्य सेवाओं पर बहूत लिखा गया है। लेकिन एम्स का शिलान्यास भी 9 वर्ष बाद हुआ है, जिसका श्रेय भी एम्स संघर्ष समिति को जाता है लेकिन 2015 में मुख्यमंत्री द्वारा तो 2019 में प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषणा होने के बाद भी अब शिलान्यास किया जा रहा है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बनकर कब तैयार होगा। रेवाडी के माजरा श्योराज में मेडिकल काॅलेज आज तक नही बना है। हरियाणा के अस्पताल स्वंय वेंटिलेटर पर हैं। क्योंकि डाक्टर नही हैं, दवाईयां नही हैं, टेस्ट करने की मशीनरी नही हैं। केंद्र सरकार ने माना है कि हरियाणा में बेरोजगारी दर 3 गुणा बढ गई है।विधायक चिरंजीव राव ने कहा प्रदेश सरकार ने हरियाणा कौशल निगम योजना चालू कर दी है। पहले ठेकेदारी निजी संस्थाएं करती थी और अब ठेकेदारी सरकार ने ही शुरू कर दी है। सरकार पोर्टल की बडाई करती है लेकिन चुनाव में ज्यादा समय नही बचा है जब प्रदेश की जनता कहेगी वोट भी पोर्टल पर ही ले लो। वहीं फैमिली आईडी और प्रोपटी आईडी के नाम पर लोगों को आप लाईनों में लगा रहे हो इसका जवाब भी जनता देगी। श्री यादव ने कहा पहले देश के बेरोजगार युवा हरियाणा में रोजगार के लिए आते थे लेकिन आज हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को केवल बिहार तक ही नही विदेशों में भी पलायन करना पड रहा है। कुल मिलाकर मौजूदा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।