एडवोकेट सुनीता रंगा ने नफे सिंह राठी की हत्या पर जताया दुख

बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री एडवोकेट सुनीता रंगा ने इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एडवोकेट सुनीता रंगा ने कहा कि नफे सिंह राठी की हत्या से ने साबित कर दिया है की प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा रही है और प्रदेश में जंगल राज कायम है। प्रदेश में हर तरफ गुंडागर्दी और आतंक का माहौल बना हुआ है। रोजाना प्रदेश में अपराध की सूचनाए मिलती रहती हैं। इन सब घटनाओं से साबित होता है कि प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। सुनीता रंगा ने कहा जब पूर्व विधायक और राजनीतिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को ही सरेआम गोलियों से भून दिया जाता है तो आम आदमी की सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी ।एडवोकेट सुनीता रंगा ने सरकार से मांग की है की प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान करें ताकि प्रदेश में अमन चैन कायम हो सके और जनता सुकुन से जीवन जी सके।एडवोकेट सुनीता रंगा ने सरकार से नफे सिंह राठी के हत्यारे को शीघ्र पकड़ कर सजा देने की भी अपील की है।

Subscribe to my channel