मोदी को चुनाव के समय ही आती है रेवाड़ी की याद: विधायक चिरंजीव राव
मोदी को चुनाव के समय ही आती है रेवाड़ी की याद: विधायक चिरंजीव राव

मोदी को चुनाव के समय ही आती है रेवाड़ी की याद: विधायक चिरंजीव राव
रेवाड़ी 10मार्च आदर्श शर्मा।
विधायक चिरंजीव राव ने विधानसभा रेवाड़ी के गाँव मोहलावास, कान्हावास, गोकलपुर, जाट भुरथल और मुंडलिया में विभिन्न कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। विधायक चिरंजीव राव ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक ग्रांट कोटे से किए जाने वाले सभी कार्य तिव्र गति से किया जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर बीपीएल परिवारों को प्लॉट दिए जाएंगे, बुढ़ापा पेंशन ₹6000 दी जाएगी, 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी, गैस का सिलेंडर ₹500 किया जाएगा और ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी।
विधायक चिरंजीव राव ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार से सांसद विजेंद्र सिंह का उन्होंने कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा की बहुत जल्द ही भाजपा में भगदड मचने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हरियाणा में कमजोरी का एहसास हो चुका है तभी एक महीने में दो चक्कर गुरुग्राम लोकसभा में लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा की याद अक्सर चुनाव में ही आती है। इसके अलावा दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी हरियाणा में लगातार आ रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी का इतना आलम है कि आज हर घर में एक व्यक्ति बेरोजगार है वही हरियाणा सरकार युवाओं को यूक्रेन भेज रही है।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा पिछले महीने हुए विधानसभा के बजट सत्र में मैंने इलाके की आवाज लगातार उठाई और सरकार से भी आश्वासन मिला कि सभी कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। विधायक चिरंजीव राव ने गुरुग्राम लोकसभा से सांसद राव इंद्रजीत सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको सिर्फ कुर्सी से प्यार है न की जनता की समस्याओं से। क्योंकि इलाके की समस्याओं को उन्होंने कभी भी संसद में नहीं रखा। यदि समय-समय पर राव इंद्रजीत सिंह इलाके की समस्याओं को संसद में रखते तो शायद इलाके का कुछ भला हो जाता और अधूरी पड़ी परीयोजनाएं पूरी हो जाती।
इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से जिला पार्षद मनीराम यादव, पार्षद धनीराम मेहरा, सरपंच, पूर्व सरपंच, पंचायत मेंबर व सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel