करीब 80 प्रतिशत लोगों ने गुरुवार को मनाई बड़ी दीपावली

करीब 80 प्रतिशत लोगों ने गुरुवार को मनाई बड़ी दीपावली

करीब 80 प्रतिशत लोगों ने गुरुवार को मनाई बड़ी दीपावली

* गुरुवार और शुक्रवार को दोनों ही दिन धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्यौहार

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13


झिंझाना (शामली) 1 नवंबर : दीपावली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है हालांकि यह त्यौहार गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन मनाया गया।
सोशल मीडिया पर धर्माचार्यों की अलग-अलग घोषणा के उपरांत कुछ लोगों ने दीपावली के पर्व को गुरुवार में तो कुछ लोगों ने शुक्रवार को धूमधाम से मनाया। सर्व विदित है कि अमावस्या के समय को लेकर हिंदू धर्म के लोग दो दिनों के त्यौहार में बट गए थे। अधिकांश लोगों का मानना है कि करीब 90 प्रतिशत लोगों ने बड़ी दीपावली गुरुवार 31 अक्टूबर को मनाई तो करीब 10 प्रतिशत लोगों ने बड़ी दीपावली आज शुक्रवार पहली नवंबर को मनाई । इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुमान के अनुसार 80 प्रतिशत लोगों ने 31 अक्टूबर को तो 20 प्रतिशत लोगों ने दीपावली आज शुक्रवार पहली नवंबर को मनाई। सोशल मीडिया पर धर्माचार्यों के वायरल मैसेजों के अनुसार 31 अक्टूबर को अमावस्या शाम करीब 6 बजे आने की बात कही गई थी । जिसमें अमावस्या में देवताओं का पूजन और दीपावली के पूजन को लेकर लोग अलग-अलग मतों में बट गए थे। हालांकि दीपावली का त्योहार दो दिन होने की वजह से जहां हिंदू धर्म के मतभेद सामने आए वहीं दूसरी ओर दीपावली का सामान बेचने वालों को फायदा मिला।