कार्तिक अमावस्या पर श्रद्धालुओ ने गंगा में किया स्नान
कार्तिक अमावस्या पर श्रद्धालुओ ने गंगा में किया स्नान

कार्तिक अमावस्या पर श्रद्धालुओ ने गंगा में किया स्नान
मोरना :–शुकतीर्थ में कार्तिक अमावस्या पर दूर दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर भक्ति भाव से प्रसाद चढ़ाया।
शुकतीर्थ में गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ विभिन्न वाहनो के द्वारा पहुँची।गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने दान दक्षिणा देकर शुकदेव मंदिर, हनुमत धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, गंगा मंदिर, अखंड धाम, मां पीतांबरा धाम महेश्वर आश्रम ,खिचड़ी वालों का आश्रम आदि में दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए भक्ति भाव से प्रसाद चढ़ाया। शुकदेव आश्रम में स्थित प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांध कर अपने परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि व कारगिल शहीद स्मारक पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें शत शत नमन किया। इस दौरान नगरी के कई आश्रमों में भंडारा हुआ।इस दौरान सुरक्षा को लेकर भोपा पुलिस मौके पर तैनात रही।

Subscribe to my channel