मरीज के साथ जाम में फंसी रही ऐंबुलेंस, बीच सड़क स्वागत कराते रहे बीजेपी नेता, पुलिस बनी मूकदर्शक
मरीज के साथ जाम में फंसी रही ऐंबुलेंस, बीच सड़क स्वागत कराते रहे बीजेपी नेता, पुलिस बनी मूकदर्शक

मरीज के साथ जाम में फंसी रही ऐंबुलेंस, बीच सड़क स्वागत कराते रहे बीजेपी नेता, पुलिस बनी मूकदर्शक
उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता संभल
बहजोई : संभल ।बीजेपी नेता के स्वागत में नियम-कानून की खूब धज्जियां उड़ाई गईं और पुलिस खामोश बनी रही। बीजेपी नेता दीपक गोयल अपनी गाड़ियों के काफ़िले के साथ तमाम कार्यकर्ताओं से बीच सड़क पर स्वागत कराने लगे। इस बीच चौराहे पर काफी देर तक जाम लगा रहा और उसमें ऐंबुलेंस भी फंसी रही। बीजेपी के गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल अपने काफिले के साथ सोमबार को बहजोई पहुंचे थे। यहां पर भाजपा नेता दीपक गोयल गौशालाओं का निरीक्षण करने पहुंचे थे :यहां इस्लामनगर चौराहे पर स्वागत के दौरान जाम लग गया जिसमें एक एंबुलेंस भी फस गई | एंबुलेंस बार-बार अपना सायरन बजाकर रास्ता मांग रही थी परंतु बीजेपी कार्यकर्ता और बीजेपी के नेता इतने मदहोश थे के उन्हें किसी की जान की कोई फिक्र ही नहीं थी |
जबकि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मैं वीआईपी कल्चर और इस तरह की चीजों से बचने की अपने नेताओं कार्यकर्ताओं को कई बार सलाह दी है परंतु नेता है कि अपनी आदतों से बाज ही नहीं आते है

Subscribe to my channel