तीन साल से एक ही थाने मे टिके पुलिसकर्मियों का एसएसपी ने देर रात जारी की ट्रांसफर लिस्ट सौ पुलिसकर्मियों का तबादला
तीन साल से एक ही थाने मे टिके पुलिसकर्मियों का एसएसपी ने देर रात जारी की ट्रांसफर लिस्ट सौ पुलिसकर्मियों का तबादला

जिला संबाददाता बदायूं जी न्यूज इंडिया सूरज पाल
तीन साल से एक ही थाने मे टिके पुलिसकर्मियों का एसएसपी ने देर रात जारी की ट्रांसफर लिस्ट सौ पुलिसकर्मियों का तबादला
बदायूं। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने सौ पुलिसकर्मियों का सोमवार देर रात तबादला किया है। इनमें हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल शामिल हैं। ये वो पुलिसकर्मी हैं, जो तीन साल से एक ही थाने में पोस्ट थे।
एक ही थाना, यूपी 112 समेत अन्य शाखाओं में तीन साल ड्यूटी कर चुके पुलिसकर्मियों के तबादले की प्रक्रिया पिछले दिनों एसएसपी ने शुरू कराई थी। अधीनस्थों को ऐसे पुलिसकर्मियों को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया था।सबसे पहले यूपी 112 में तैनात स्टाफ के तबादले से यह प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो अब थानों तक पहुंच चुकी है। इसके तहत सदर कोतवाली, सिविल लाइंस, महिला थाना, बिनावर व कुंवरगांव थानों के साथ उझानी कोतवाली, कादरचौक, उसहैत व मूसाझाग समेत कोतवाली दातागंज में तैनात पुलिसकर्मी इधर से उधर किए गए हैं।
20 अन्य ट्रांसफर भी किए
एसएसपी ने 20 अन्य पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर भी किए हैं। इनमें कुछ का तबादला पूर्व में हो चुका था, जिसे संशोधित किया गया है। हालांकि ये पुलिसकर्मी भी हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल रैंक के हैं।

Subscribe to my channel