लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती व एकता राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया__डी एन पी जी महाविद्यालय गुलावठी

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती व एकता राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया__डी एन पी जी महाविद्यालय गुलावठी

*लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती व एकता राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया__डी एन पी जी महाविद्यालय गुलावठी*

ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल

बुलंदशहर /गुलावठी

12 नवंबर 2024 को देवनागरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुलावठी में सांस्कृतिक परिषद् के तत्वावधान में प्रदेश शासन के निर्देशानुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सरदार पटेल तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के विषय में भाषण परिचर्चा में कुमारी नव्या को प्रथम, कुमारी भूमिका को द्वितीय जबकि कुमारी नबीहा नदीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

 

देशभक्ति गायन की प्रतियोगिता में कुमारी सृष्टि आर. लाल को प्रथम जबकि कुमारी रिफा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार त्यागी ने विजेताओं को बधाई दी।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

 

सांस्कृतिक परिषद के मुख्य संयोजक डाॅ. पुष्पेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 13 और 14 नवंबर को भी किया जाएगा। जिसमें 13 तारीख को एक पात्रीय नाटक प्रतियोगिता जबकि 14 तारीख को कविता लेखन तथा निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के प्रथम विजेता को विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा तथा विजेता विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पीयूष त्रिपाठी ने देश भक्ति गायन कर विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संदीप कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व को निखारने तथा लेखिकीय कौशल को परिमार्जित करने हेतु उपयोगी सलाह प्रदान की।

 

इस अवसर पर कु. रिफा, कु सुमैया, कु रम्शा, कु. जैनब, कु महक आदि विद्यार्थियों के साथ-साथ अतुल तोमर, डॉ महेंद्र कुमार, डाॅ. विनीता गर्ग, डॉ अवधेश कुमार सिंह, हरिदत्त शर्मा, भवनीत सिंह बत्रा, डाॅ. विनय कुमार सिंह, नरेश कुमार नवीन तोमर, कृष्ण कुमार, डॉ. हरीश कसाना, श्याम प्रकाश तथा शशि कपूर आदि ने भागीदारी की।