नारायणी शाखा द्वारा श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर किया गया चौखट पूजन एवं महा छप्पन भोग का भव्य आयोजन

नारायणी शाखा द्वारा श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर किया गया चौखट पूजन एवं महा छप्पन भोग का भव्य आयोजन

*नारायणी शाखा द्वारा श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर किया गया चौखट पूजन एवं महा छप्पन भोग का भव्य आयोजन*

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट रचित गोयल

 

 

 

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर की नारायणी शाखा द्वारा देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर भगवान श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर चौखट पूजन एवं महा छप्पन भोग का आयोजन बहुत ही भव्य रूप से श्री खाटू श्याम मंदिर, गणपति धाम निकट बालाजी मंदिर, पटेल नगर, नई मंडी में बहुत ही भव्य रूप से आयोजित किया गया l

सर्वप्रथम पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने अपने हाथों से बने हुए भोग के थालो को अपने सर पर रखकर बैंड बाजो के साथ पदयात्रा करते हुए मंदिर तक पहुंचे तथा चौखट पूजन कर श्री खाटू श्याम बाबा को उनके जन्मोत्सव पर बहुत ही श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किए l

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

शाखा अध्यक्ष श्रीमती कनिका अग्रवाल ने बताया कि छप्पन भोग बाजार से ना लाकर शाखा की महिला सदस्यों द्वारा स्वयं अपने हाथों से तैयार किए गए हैं, तथा उन्होंने कहा कि उनकी शाखा समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ धर्म के प्रति भी समर्पित है l

शाखा सचिव श्रीमती रेखा गोयल द्वारा कहा गया कि इस कार्यक्रम में न केवल महिला सदस्यों बल्कि उनके संपूर्ण परिवार ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया l

नारायणी शाखा द्वारा यह आयोजन एक भव्य उत्सव के रूप में आयोजित किया गया जिसमें आगे आगे बैंड बाजे वाले व पीछे महिलाएं सर पर थाल लिए संपूर्ण परिवार के साथ पदयात्रा करते हुए मंदिर तक पहुंची, जिन्हें देखने के लिए आसपास भव्य भीड़ उमड़ी l

मंदिर समिति द्वारा सभी सदस्यों व उनके परिवार का स्वागत पटके पहनाकर किया गया, तथा दर्शन, पूजन कराकर उन्हें प्रसाद भी वितरित किया गया l

सभी ने दर्शन लाभ लेकर भगवान को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया l