विराट सनातन एकता के लिए हिंदुओं को होना होगा एकजुट

विराट सनातन एकता के लिए हिंदुओं को होना होगा एकजुट

ललितपुर समाचार। पचौरी पत्रकार। विराट सनातन एकता के लिए हिंदुओं को होना होगा एकजुट। सुप्रसिद्ध फिल्म स्टार मुकेश खन्ना बच्चों के शक्तिमान, प्रेस वार्ता में बोले कहा कि इसके लिए मध्य प्रदेश होते हुए झांसी तक निकाली जाएगी सनातन एकता पदयात्रा। सनातन संस्कृति संघ के तत्वाधान में पदयात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है, अभिनेता मुकेश खन्ना ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य वैदिक, जैन, बौद्ध और सिख धार्मिक परंपराओं को जाति से परे कर एकजुट करना है, ताकि भारतवर्ष का गौरव, वैभव और अखंडता बनी रहे। यह यात्रा 29 नवंबर को तुवन मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, महोबा, कुलपहाड़,हरपालपुर मऊरानीपुर, गुरसराय, टहरौली, चिरगांव, बड़ागांव से होते हुए 2 दिसंबर 2024 को मुक्ताकाशी मंच झांसी में होगा समापन। इस अवसर पर राजेश कुमार, हरिप्रिया भार्गव व राजेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। पत्रकार बलराम पचौरी ललितपुर।