बीआर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अट्टा में खो _खो तथा लंबी कूद का आयोजन किया गया
बीआर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अट्टा में खो _खो तथा लंबी कूद का आयोजन किया गया

*बीआर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अट्टा में खो _खो तथा लंबी कूद का आयोजन किया गया*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
बुलंदशहर/गुलावठी (अट्टा)
बी आर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अट्टा में वार्षिक खेलों में खो खो तथा लंबी खुद का आयोजन किया गया । बालिका वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में फातिमा के नेतृत्व में रेड हाउस ने प्रथम, निकिता तेवतिया के नेतृत्व में येलो हाउस ने द्वितीय तथा रिद्धि नागर के नेतृत्व में ग्रीन हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 
बालिकाओं की लंबी कूद में कक्षा 6 में परी विधूड़ी प्रथम खुशबू द्वितीय तथा हिमांशी तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 7 में दीपांशी विधूड़ी प्रथम अंजलि सिरोही द्वितीय तथा तनिष्का तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 8 में फातिमा प्रथम इशा द्वितीय तथा हिमानी नागर तृतीय स्थान पर रही ।चेयरमैन अमित नागर ने बच्चों को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस
अवसर पर कॉर्डिनेटर रिचू शर्मा, सोहनवीर सिंह रावत, परवेज चौहान, दीपिका तेवतिया, रिंकी मैम, अंशु पायल, प्रिया तेवतिया, कविता सिरोही, कीर्ति मैम, निकिता चौधरी, पीटीआई शिवम वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel