बिल्सी क्षेत्र के 15 छात्रों को पुलिस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर किया गया सम्मानित
बिल्सी क्षेत्र के 15 छात्रों को पुलिस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर किया गया सम्मानित

बदायूं ब्यूरो ज़ी न्यूज इंडिया सूरजपाल की रिपोर्ट
बिल्सी क्षेत्र के 15 छात्रों को पुलिस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर किया गया सम्मानित
बदायूं बिल्सी : बिल्सी क्षेत्र के निश्चय एजुकेशन एकेडमी में पढ़ने वाले 15 छात्रों ने उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपने क्षेत्र का मान सम्मान एवं अपने परिवार वालों का गर्भ से सीना चौड़ा कर दिखाया है निश्चय एजुकेशन एकेडमी के डायरेक्टर निर्दोष परमार तथा साथी अध्यापक सूर्य प्रताप सिंह व निखिल राठौर ने मिठाई खिलाकर सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका हौसला मजबूत कर बुलंद किया निर्दोष परमार ने बताया कि उनकी निश्चय एजुकेशन एकेडमी में पढ़ने वाले 15 विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को उत्तीर्ण कर मेरी एकेडमी एवं मेरा स्वाभिमान और भरोसा को बढ़ाने का काम किया है मुझे मेरे विद्यार्थियों पर गर्व है कि मेरी एकेडमी में पढ़ने वाले बच्चों ने सफलता की कुंजी को खोलकर अपने मां-बाप का और मेरी एकेडमी का नाम रोशन किया है। निर्दोष परमार ने परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्रों को अपनी निश्चय एकेडमी पर बुलाकर बहुत ही हर्षौल्लास के साथ मिठाई खिलाकर बधाइयां प्रेषित की और हौसला बढ़ाया, उत्तीर्ण करने वाले छात्र नेहा सिंह, स्वाति चौहान, दीक्षा तिवारी, सलोनी सिंह, अलमास अली, स्मिता भारती ,अतुल यादव, महेश बाबू ,देवेश सागर, बॉबी सागर, सोमेंद्र कुमार, अरुण कुमार, संजीव कुमार, देवांश सागर विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपने क्षेत्र का मान स्वाभिमान बढ़ाया है।
निर्दोष परमार ने विद्यार्थियों को आगे जीवन मे और भी तरक्की करने को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सुनो बच्चों
मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंखों से कुछ नहीं होता ,हौसलों से उड़ान होती है। विद्यार्थियों ने निर्दोष परमार की बात को मानते हुए शपथ ग्रहण की।आपके बताए हुए मार्गदर्शन पर हमेशा चलने का कार्य करेंगे और अपने देश व मां-बाप का नाम रोशन करेंगे।

Subscribe to my channel