30 साल का रिकॉर्ड टूटा; सड़कें बनी दरिया
30 साल का रिकॉर्ड टूटा; सड़कें बनी दरिया

30 साल का रिकॉर्ड टूटा; सड़कें बनी दरिया, फसलें डूबी, पेड़-खंभे गिरे.साइक्लोन Fengal पर ताजा अपडेट बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान फेंगल ने पुडुचेरी और तमिलनाडु में काफी तबाही मचाई है। 25 नवंबर को उठा तूफान 30 नवंबर को पुडुचेरी पहुंचा। महाबलीपुरम के बीच समुद्र तट से टकराया।इसके बाद दोनों राज्यों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई, जिसके बाद दोनों राज्यों में जलभराव के हालात देखने को मिले। 3 लोगों की मौत होने की खबर है। तूफान का असर केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के मौसम पर भी पड़ा।
हालांकि कुछ घंटों में तूफान कमजोर पड़ गया, लेकिन तूफान के असर से पांचों राज्यों में भारी बारिश हुई। अकेले पुडुचेरी में 24 घंटे में 48.4 सेंटीमीटर पानी गिरा, जिससे 30 साल में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश होने का रिकॉर्ड टूट गया। तूफान के कारण चेन्नई एयरपोर्ट तक बंद करना पड़ा। डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स लेट हुईं। कैंसिल भी करनी पड़ी। स्कूल-कॉलेज तक अभी तक बंद हैं। मौसम विभाग ने 7 दिसंबर तक तूफान का असर रहने और बारिश होते रहने की चेतावनी दी है। वहीं हालातों पर राज्य सरकारें लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Subscribe to my channel