गुलावठी पुलिस ने तीन गैंगस्टरों को पंजाब से किया गिरफ्तार

गुलावठी पुलिस ने तीन गैंगस्टरों को पंजाब से किया गिरफ्तार
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
गुलावठी
गुलावठी कोतवाल सुनीता मलिक ने करोड़ों की ठगी करने में माहिर गैंगस्टर चरणजीत गिरोह दबोचा है। गुलावठी पुलिस ने आरोपियों को सर्विलांस की सहायता से लोकेशन ट्रेस कर लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार किया है। चरणजीत, पत्नी और 26 वर्षीय बेटा तीनों चढ़े पुलिस के हत्थे है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सीधे-साधे लोगों को नौकरी, फ्लैट-मकान दिलाने के नाम पर ठगते थे। कोतवाल सुनीता मलिक ने 1 जनवरी 2025 में इस गैंग पर गैंगस्टर लगाया था। थाना प्रभारी सुनीता मलिक ने टीम बनाई। इसके बाद आरोपियों को दबोचा गया। इस गैंग को पकड़ने में कोतवाल सुनीता मालिक के साथ एसआई मनीष कुमार, हैड कांस्टेबल शमशाद, कांस्टेबल अंकुर मलिक, नर्वदा आदि शामिल रहे।
गुलावठी पुलिस ने तीनों गैंगस्टरों को 17 फरवरी 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया,
न्यायालय से इनको जेल भेज दिया गया।

Subscribe to my channel