ऑपरेशन मुस्कान” के अन्तर्गत थाना गुलावठी पुलिस द्वारा 01 गुमशुदा बच्चे को उसके परिजनों को तलाश कर, सुपुर्द किया गया

ऑपरेशन मुस्कान” के अन्तर्गत थाना गुलावठी पुलिस द्वारा 01 गुमशुदा बच्चे को उसके परिजनों को तलाश कर, सुपुर्द किया गया
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
गुलावठी
16 फरवरी 2025 को थाना गुलावठी पुलिस को गस्त के दौराने एक बच्चा अकेले घूमते/भटकते हुए मिला जो थाना शिकारपुर क्षेत्र से भटक कर थाना गुलावठी क्षेत्र मे आ गया था। थाना गुलावठी पुलिस द्वारा अथक परिश्रम करते हुए बरामद बच्चे के परिजनों की तलाश कर परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया। गुमशुदा बच्चे को उनके परिजन को सुपुर्द करने पर परिजन व जनता के लोगो द्वारा थाना गुलावठी पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा गयी है।
*पुलिस टीम-*
1- श्रीमती सुनिता मलिक प्रभारी निरीक्षक थाना गुलावठी
2- उ0नि0यू0टी0 सौरभ कुमार
3- म0का0 सुधा नोटियाल
गुलावठी पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत पहले भी काफी बच्चों को उनके मां-बाप परिवारों से मिल चुकी है।
गुलावठी पुलिस का यह सराहनीय कदम है।