बुढ़ाना में छाई स्प्रिंग मेपेल्स की लहर

बुढ़ाना में छाई स्प्रिंग मेपेल्स की लहर

तहसील बुढाना
( मु० नगर ) में कांधला रोड स्थित
मेंपलस एकेडमी में हर वर्ष की तरह इस बार भी स्प्रिंग एट मेपल्स अभिभावकों के दिलों दिमाग पर छाया रहा ‘ । आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री राजीव गर्ग स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर गरिमा वर्मा और विद्यालय के उप प्राचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव के द्वारा माता सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके की गई । माता सरस्वती के उपरांत विद्यालय में अभिभावकों का जोर-जोर से स्वागत किया गया अभिभावक हर वर्ष की तरह मेले को लेकर उत्साहित दिखाई दिए अभिभावक व छात्रों ने खाने व खेलों का लुत्फ उठाया वहीं बच्चों को कमांडो नेट ,वर्मा ब्रिज टार्जन , स्विंग का लुत्फ उठाते देखा गया । विद्यालय की सजावट और अध्यापकों की मेहनत की सराहना हुई । मुख्य आकर्षण का केंद्र नन्हे मुन्ने बच्चों का प्रदर्शन रहा विद्यालय में .फन एंड फोलिक का आनंद उठाते हुए .आकर्षक इनाम भी जीते । विद्यार्थियों में परियोजनाओं के माध्यम से अलग विभागों जैसे गणित सामाजिक विज्ञान कॉमर्स हिंदी , विज्ञान अंग्रेजी , गेम्स एंड स्पोर्ट्स , फाइन आर्ट एवं कला का प्रतिनिधित्व किया इसके अलावा मुख्य आकर्षण योग
सकेस्ट्रिंग , मार्शल आर्ट रहे । मेपल्स प्रयागराज महाकुंभ और सेल्फी प्वाइंट अभिभावकों का आकर्षण का केंद्र बने रहे ‘
आयोजन के अंत में ड्रा निकाल कर तीन विजेताओं को विद्यालय की ओर से आकर्षक उपहार भी दिए गए ।
प्रधानाचार्य डा० गरिमा वर्मा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे और अभिभावको के रिश्ते और मजबूत बनाने के लिए विद्यालय प्रयास करता रहेगा
मेले के आयोजन पर गर्व है ऐसे मेलों से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं

Subscribe to my channel