सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन

सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

भोपा – सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा जागरूकता शिविर के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रितेश सचदेवा ने साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम विषय पर छात्र छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने, हमेशा सुरक्षित वेबसाइटों का उपयोग करने और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की महत्वपूर्ण सलाह दी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सोच-समझकर उपयोग करने, सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने तथा केवल सकारात्मक और ज्ञानवर्धक उद्देश्यों के लिए ही इस्तेमाल करने की सलाह दी।गौरव कुमार ने विद्यार्थियों से चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर और साइबर क्राइम संबंधी शिकायतों के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नंबर साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को इन हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व और उनके सही उपयोग के बारे में जानकारी दी, जिससे वे किसी भी आपातस्थिति में तुरंत मदद प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के दौरान मोक्षी, मानसी, ब्रेवजोत, प्रीत सहित कई विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रश्न पूछे, जिनका जिला न्यायाधीश रितेश सचदेवा ने बेहद प्रभावी तरीके से उत्तर दिया। उनकी विस्तृत और सहज व्याख्या से विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली। कार्यक्रम के समापन पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 पाठ्योतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।