श्री राम ग्रुपऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के कैंपस प्लेसमेंट में 32 छात्रों का चयन हुआ

श्री राम ग्रुपऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के
कैंपस प्लेसमेंट में 32 छात्रों का चयन हुआ

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आई कंपनी महिन्द्रा ऑटोमोबाइल्स लिमिटेड ने श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के विभिन्न विभाग जिसमें बीटेक, बीसीए, बीबीए एवं बीकॉम आदि पाठ्यक्रमों के 32 छात्र-छात्राओं का कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से चयन किया। कम्पनी प्रतिनिधियों विनय त्यागी जनरल मैनेजर, सचिन त्यागी सेल्स मैनेजर एवं मिस स्वाति नायक डिजिटल एंगेजमेंट मैनेजर का श्रीराम गु्रप ऑफ कोलेजेज, मुजफ्फरनगर के निदेशक डॉ0 एस एन चौहान तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के चीफ कोर्डिनेटर आशीष चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के चीफ कोर्डिनेटर ने बताया कि कम्पनी ने छात्रों के चयन हेतु दो चरणों की प्रक्रिया अपनाई जिसमें प्रथम चरण में टैक्निकल साक्षात्कार और दूसरे चरण में एचआर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में 97 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, इनमें से 69 छात्र दूसरे चरण साक्षात्कार में सम्मिलित हुए। कम्पनी ने अन्तिम रूप से 32 छात्रों का चयन किया।
श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के संस्थापक चेयरमेन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने कैंपस प्लेसमेंट सेल, चयन हेतु आई कंपनी, चयनित छात्र-छात्राओं और संस्थान के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्लेसमैन्ट सैल के निरन्तर एवं सराहनीय प्रयासों के कारण संस्थान के अनेक छात्र/छात्राओं का कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में चयन हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान का प्लेसमेंट सेल बहुत अधिक लगन, अथक प्रयास एवं कठिन परिश्रम से अपने कार्याें का संचालन कर रहा है जो इस बात का उदाहरण है कि कि सभी संकाय के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न हैं तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने संस्थान, जनपद एवम् राष्ट्र का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर उज्ज्वल करेंगे।
चयन होने पर छात्रों ने इसका श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। महाविद्यालय के सेकेट्री संकल्प कुलश्रेष्ठ ने बताया संस्थान में प्रतिवर्ष सैकड़ों कम्पनियां कैम्पस प्लेसमेंट के लिए आती हैं जो विद्यार्थी महिन्द्रा ऑटोमोबाइल्स में चयनित नहीं हो पाए हैं, ऐसे छात्र हिम्मत न हारकर कड़ी मेहनत पर ध्यान दें उन्हें संस्थान की ओर से भविष्य में भी अवसर प्राप्त होते रहेंगे। ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के कोर्डिनेटर एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्षों ने चयनित छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
प्लेसमेंट प्रक्रिया के समापन पर श्री राम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के निदेशक डॉ0 अशोक कुमार ने सभी कम्पनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न भेंट किये। कम्पनी ने सभी चयनित छात्रों को उनकी विश्वविद्यालय की परीक्षा के उपरान्त कम्पनी में अपना कार्य प्रारम्भ करने हेतु आमन्त्रित किया।
प्लेसमेंट ड्राइव का कुशल संचालन इं0 शिवानी कौशिक ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी आशीष चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जतिन सिंघल, प्रो0 अनिरुद्ध आदि सभी प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।