भोपा अस्पताल मे महिलाओ के ऑपरेशन आरम्भ

भोपा अस्पताल मे महिलाओ के ऑपरेशन आरम्भ
सफल हुए सांसद चंदन चौहान के प्रयास से शुरू हुई एफ आर यू यूनिट सुविधा चार महिलाओं की सफल ऑपरेशन से हुआ प्रसव
भोपा :—–क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओ को सस्ता व सुलभ इलाज प्रदान कराने व क्षेत्र मे ही गर्भवती महिलाओ के ऑपरेशन द्वारा प्रसव कराने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गयी थी।बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने मीरांपुर विधायक रहते भोपा अस्पताल मे एफ आर यू यूनिट सुविधा की मांग लखनऊ विधानसभा मे उठाई थी जिसपर सरकार द्वारा संज्ञान लेकर यह प्रस्ताव पारित हो गया था।बुधवार को पहली बार सीएचसी भोपा में ऑपरेशन प्रसव से चार महिलाओ ने बच्चों को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ है।
लगभग दो वर्ष पूर्व सीएचसी को एफआरयू का दर्जा मिला था। कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों से स्टाफ बढाए जाने की मांग भी की थी। चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हाल ही में अधिकारियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही चिकित्सा से जुड़ी आवश्यक सामग्री,उपकरण उपलब्ध कराये थे।पहली बार सीएचसी पर ऑपरेशन प्रसव से चार बच्चो का जन्म हुआ। अब क्षेत्र की महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। सीकरी की आकांक्षा,मजलिसपुर तौफीर की काजल ने बेटी को जन्म दिया। इसी के साथ जौली की सोज़ी व बेहड़ा सादात की शाहिन ने बेटे को जन्म दिया हैं। आज सीएचसी में ऑपरेशन प्रसव से जन्में बच्चों की किलकारी गूंजी। मिष्ठान आदि का वितरण भी किया गया।
सांसद चंदन चौहान ने समस्त स्टाफ व महिलाओं को सफल ऑपरेशन सुविधा की बधाई देते हुए कहा की वह क्षेत्र के विकास तथा क्षेत्रवासियों को प्रत्येक सुविधाओं को दिलाने का प्रयास जारी रखेगे
इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.सत्येंद्र कुमार,डॉ.शिखा,डॉ.यशस्वी जैन,रामअवतार सिंह,जय सत्य सैनी, प्रवीण वैलिन,ग्लोरियस रूपस , सुप्रिया, दीपा, रवि नायक, मनोज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे ।

Subscribe to my channel